फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां जाने छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में क्या है दाम
रायपुर: प्रदेशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। ईंधन की महंगाई की मार से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।


पेट्रोल का भाव
रायपुर में पेट्रोल का भाव 109.38 रुपए प्रति लीटर है। अंबिकापुर में 110.52 रुपए प्रति लीटर, बिलासपुर में 110.08 रुपए, जगदलपुर में 112.21 रुपए और कोरबा में पेट्रोल 109.06 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बीजापुर में पेट्रोल सबसे कम दाम पर मिल रहा है, यहां पेट्रोल का भाव 108.68 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल का भाव
रायपुर में डीजल 100.74 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। अंबिकापुर में 101.87 रुपए, बिलासपुर में 101.44 रुपए, जगदलपुर में 103.53 रुपए और कोरबा में 100.43 रुपए प्रति लीटर डीजल की कीमत है।
कंपनियों ने दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल पर 80 और डीजल 80 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103 रुपये के पार पहुंच गई है। यानी अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 और डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 84-84 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 118.41 रुपये लीटर बिक रहा है। तो वहीं एक लीटर डीजल 102.64 रुपये का हो गया है। मुंबई के अलावा चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि की गई है।

