May 19, 2026

बकरे को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, थाने तक आई बात और फिर बकरे की अम्मा ने सुलझा दिया मामला

IMG_20220404_215537

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के कोतवाली थाने में एक ऐसा मामला आया जिसे सुलझाने में पुलिस के बड़े-बड़े अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगे थे, लेकिन एक बकरे ने इस पूर मामले को सुलझा दिया। ये बातें भले आपको हवा हवाई लग रही हो, लेकिन ये सच है। दरअसल जब मामले को लेकर बकरे की अम्मा को बुलाय गया तो तुरंत ही मामले का पटाक्षेप हो गया


मामला अंबिकापुर शहर के घुटरापारा का है, जहां घुटरापारा के रहने वाले राजू दास और प्रहलाद नायक के बीच एक काले रंग के बकरे को लेकर हुए विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें आपसी समझौता की सलाह दी, लेकिन दोनों बकरे पर अपना दावा पेश करते रहे।

इसके बाद अंतत: पुलिस वालों ने बकरे की अम्मा को थाने बुलाया गया, जिसके बाद मामला तत्काल सुलझ गया। बकरा अपपी अम्मा को देखकर तत्काल उसके पास पहुंच गया। फिर इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया। फिलहाल ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


You may have missed