July 21, 2026

रायपुर के स्‍काई वाक से युवक ने लगाई छलांग, कर रहा था रायपुर एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग

IMG-20220405-WA0002

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के सामने स्काई वॉक से एक युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा में भर्ती किया गया है। दरअसल युवक इलाज ठीक से नही करने की शिकायत कर रहा था, और स्काई वॉक पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहा था।


युवक ने रायपुर एसएसपी को बुलाने की मांग भी की। इस दौरान किसी ने अग्निशमन दल को भी सूचित कर दिया था। जैसे ही अग्निशमन दल ने युवक को नीचे उतारने का कार्य शुरू किया, युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा में भर्ती किया गया है।


You may have missed