June 5, 2026

शारीरिक संबंध बनाने से गर्भवती पत्नी ने किया इंकार, तो पति ने डंडे से किया हमला

IMG-20220406-WA0004

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दहला देने और रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी ही 7 महीने की गर्भवती पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि शराबी पति ने घर में ही बैठकर शराब पी थी। फिर पत्नी से कहा था कि उसे संबंध बनाना है। मगर जब पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया यो युवक ने उस पर हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


संबंध बनाने से मना करने पर पति ने बरसाए डंडे
शहर के मोतिसागर पारा इलाके में पति-पत्नी रहते हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम को दोनों घर पर ही थे। इसी दौरान आरोपी पति ने घर में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पत्नी से संबंध बनाने से लिए जिद करने लगा। इस पर उसकी पत्नी ने कहा कि मैं गर्भवती हूं। डॉक्टर ने मना किया है कि अभी संबंध नहीं बना सकते। ये बात सुनते ही पति भड़क गया और उसने पास रखा डंडा उठाया। फिर पत्नी को जमकर पीटा। पति पत्नी की उम्र 22 से 27 साल के बीच है।

आरोपी पति गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़ित पत्नी घर पर ही पड़ी रही। रात भर वो दर्द से कराहती रही। वहीं जब पीड़िता की मां सुबह घर पहुंची। तब पूरा मामला खुला और पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद किसी तरह से पीड़िता को अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed