July 29, 2026

तीन युवती की मौत: 6 सहेलियों ने एक साथ खा लिया जहर, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

jahar1

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक साथ 6 सहेलियों ने जहर खा लिया। जिसमे से तीन युवती की मौत हो गई है और वहीँ तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन 6 लड़कियों में से एक लड़की के प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की ने जहर खा लिया। इसके बाद सभी सहेलियों ने उसका साथ देते हुए खुद भी जहर खा लिया।


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘मरने वालीं लड़कियों में से एक लड़की का प्रेम अपने भाई के साले के साथ था। उसने अपनी सहेलियों के सामने अपने प्रेमी को प्यार का इजहार करते हुए शादी करने को कहा। लेकिन लड़का इनकार कर वहां से चला गया। इसके बाद सभी सहेलियां अपने गांव आ गईं। फिर कुछ देर के बाद प्रेमिका ने जहर खा लिया। अपने सहेली का साथ देते हुए बाकी लड़कियों ने भी बारी-बारी से जहर खा लिया। जानकारी होने पर लोग जुट गए और सभी लड़कियों को बचाने के प्रयास किया। मगर तब तक तीन लड़कियों की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

रफिगंज के पुलिस इंस्पेक्टर एमके चौधरी ने बताया कि ‘ग्रुप में 6 सहेलियां थीं। वे जहर कहां से लाईं यह अभी स्पष्ट नहीं है। तीन लड़कियों की मृत्यु हुई है। सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो की हालत ठीक है, जबकि एक की हालत गंभीर है। तीन लड़कियों की मौत से गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।’

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां पर स्थिति का जायजा लिया। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी सहेलियां गुरारू गई हुई थीं और वहां से आने के बाद उन्होंने जहर खाया था।


You may have missed