April 21, 2026

छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में 3 बरातियों की गई जान

janjgir accident

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है।


दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे मृतक
बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है।

इधर, घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं। तीनों का नाम सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) है। जबकि घायलों का नाम अभी नहीं पता चला सका है।


You may have missed