June 3, 2026

दो दिवसीय दौरे पर भारत आए ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने JCB में चढ़कर दिया ऐसा पोज, सोशल मीडिया में छाई तस्वीर…

IMG_20220422_222642

अहमदाबाद: दो दिवसीय दौरे पर भारत आए ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने गुरुवार गुजरात में अक्षरधाम मंदिर समेत कई स्थानों का दौरा किया और राजनेताओं समेत कई उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेसीबी पर चढ़कर फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


बोरिस जॉनसन गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ गाँधीनगर गिफ्ट सिटी में गुजरात बायोटेक्नोलाजी यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भी पहुंचे। इसके बाद पीएम जॉनसन गाँधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर गए। इस दौरान उन्होंने इसके इतिहास और धार्मिक महत्व के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ पंचमहाल के हलोल GIDC में JCB फैक्ट्री का दौरा किया। इस दौरान बुलडोजर देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और सीधे ड्राइविंग सीट पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद वे बुलडोजर के गेट पर खड़े हो गए और मीडिया की तरफ देखते हुए हाथ हिलाया। इसके वीडियो और तस्वीर सोशल मी‍डिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।


You may have missed