April 19, 2026

ये है एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान: ग्राहक को मिलेगा बंपर डेटा

airtel

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान पेश करती है। ग्राहक प्लान्स के बारे में जानकारी के लेने के बाद ही ऐसे प्लान को चुनता है, जो उसके लिए फायदेमंद हो। टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ महीने पहले ही ने अपने प्लान्स को कीमतों में बढ़ोतरी की है.ऐसे में ग्राहक परेशान हो गए है। प्रत्येक महीने ग्राहक को कम से कम 250 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ रहा है, जिसमें बेनिफिट्स भी काफी कम मिल रहे हैं।हम आपको आज एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत भी 20 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।


एयरटेल के इस प्लान की शुरुआत 19 रुपये से शुरू होती है। ये प्लान उस समय अधिक यूज में आएगा जब आपका डेली डेटा लिमिट खत्म हो और आपको कुछ डेटा की जरूर हो। हालांकि, जियो के 4G डेटा वाउचर की कीमत इससे सस्ती है। एयरटेल कंपनी 19 रुपये वाले प्लान में ग्राहक को 1GB हाई-स्पीड डेटा दे रही है। इसकी वैलिडिटी 1 दिन की होती है. यदि आप आप 1GB डेटा एक दिन में नहीं खत्म करते हैं तो वो एक्सपायर हो जाएगा।


You may have missed