April 21, 2026

कोरोना अपडेट: प्रदेशभर में आज हुए 4,911 सैंपलों की जांच में मिले 7 नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

corona ja

रायपुर: प्रदेशभर में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। जिसके बाद राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है और कोरोना से जुड़े दिशा निर्देश एक बार फिर लागू कर रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।


स्वस्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.14 प्रतिशत है। आज छत्तीसगढ़ भर में हुए 4,911 सैंपलों की जांच में 7 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 3 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

आज 7 जिले गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायपुर एवं बिलासपुर से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 21 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

वहीं 14 जिले बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। इसके अलावा 14 जिले बालोद, गरियाबंद, जांजगीर-चापां, रायगढ़, सरगुजा, कोरिया एवं सूरजपुर में 1-1, बलरामपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम एवं बलौदाबाजार में 2-2, दुर्ग में 3, रायपुर में 4, बिलासपुर में 5 कोराना के सक्रिय मरीज हैं।


You may have missed