July 21, 2026

रायपुर में फिर चाकूबाजी: सामान देने में देरी होने पर बदमाशों ने दुकानदार को मारा चाकू

chakuuu

रायपुरः राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात बढ़ने लगी है। हर छोटी बातों में बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना इलाके से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां सामान देने में देरी होने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों के इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार शहर के देवेंद्र नगर थाना इलाके में संतोष झा नाम का एक व्यक्ति का दुकान चलाता है। कुछ बदमाश सामान लेने के लिए दुकान में आए थे। दुकानदार संतोष झा को सामान देने में देरी हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर फरार हो गए। बदमाशों के इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। बहरहाल संतोष झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


You may have missed