एनीकट में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरगहन में बुधवार को सुबह एनीकट में बाइक सहित युवक गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक गोकुलपुर का बताया जा रहा है।



मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी निवासी पोमेश साहू बुधवार सुबह लगभग 5 बजे अपनी बाइक से दरगहन जा रहा था। उसी दौरान उसकी बाइक अंनियत्रित होकर युवक सहित एनीकट में जा गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

