April 20, 2026

एक दीवानगी ऐसी भी! टाइगर श्रॉफ को देख फैन हुई बेहोश, फिर एक्टर ने सब के सामने किया ये काम

shro

मुंबई: बॉलिवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के एक मॉल में विजिट किया, इस दौरान अभिनेता के प्रति उनके फैंस की दीवानगी देखने को मिली। खासकर लड़कियों में वो काफी लोकप्रिय है। पपराजी viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक फैन टाइगर से मिलने के लिए इतनी उतावली होती है कि वो लगभग बेहोश हो गई। वो बार-बार सेक्योरिटी से कह रही थी कि एक बार वो टाइगर से मिलना चाहती है। आखिर में टाइगर उनसे मिले, उन्हें गले से लगाया।


पपराजी वायरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप में, टाइगर से मिलने के लिए कहते हुए युवा प्रशंसक की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं। वो बेहोश भी होने लगती है, इसके बाद लड़की को प्रोडक्शन क्रू द्वारा पानी दिया जाता है। इसके बाद जैसे ही वह मंच पर आती है, टाइगर उसकी तरफ अपना हाथ बढ़ाते हैं, और फिर उसे गले लगा लेतें हैं। साथ ही वो पूछता है कि क्या वह ठीक महसूस कर रही है। इस दौरान वहां अभिनेत्री तारा सुतारिया भी मौजूद थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि, टाइगर की इस फैन को आखिरकार उसके फेवरिट एक्टर से मिलने का मौका मिल ही गया। इसके साथ ही हाल ही में टाइगर के डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ को उनके फैंस ने उनकी इस फैन के लिए इस्तेमाल किया। साथ ही इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


You may have missed