कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में 3,303 नए केस, यहां लगा लॉकडाउन
नई दिल्ली: देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिससे अब राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है। कई राज्यों में फिर से कोविड से जुड़े सख्त दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 3,303 नए केस. पिछले 24 घंटों में 2,563 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,25,28,126 हो गई.


छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 27 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.11 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,662 सैंपलों की जांच में 5 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
प्रदेश में आज 3 जिले दुर्ग व रायपुर से 2-2, राजनांदगांव से 1 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
14 जिले बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 14 जिले बालोद, कबीरधाम, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, कोरिया एवं सूरजपुर में 01-01, दुर्ग, बलौदाबाजार एवं बलरामपुर में 02-02, राजनांदगांव में 03, बिलासपुर में 05, रायपुर में 06 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
यहां लगा लॉकडाउन
चीन में कोरोना की तबाही जारी है. सबसे ज्यादा खराब हालत शंघाई की है. यहां 27 मार्च से ही सख्त लॉकडाउन लगा है. लेकिन अब कोरोना की मारामारी छोटे-छोटे शहरों में भी पड़ने लगी है. कई शहरों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सख्त लॉकडाउन से लोगों के पास खाने-पीने के सामान की भी कमी पड़ने लगी है. एंबुलेंस की लाइनों में लोग मर रहे हैं. चीन का एक ऐसा ही छोटा सा शहर भी जीरो-कोविड पॉलिसी से जूझ रहा है. यहां 9वीं बार लॉकडाउन लगा दिया गया है. इस शहर का नाम रुइली (Ruili) है, जो चीन की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर पड़ता है. ये शहर चीन और म्यांमार के बीच कारोबार का बड़ा केंद्र है.
यहां कई हफ्तों से लॉकडाउन लगा है. इस कारण यहां से 2 लाख लोग अब शहर छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है, तब से यहां 9वीं बार लॉकडाउन लगाया गया है. अब तक यहां 160 दिन से भी ज्यादा समय तक लॉकडाउन लग चुका है. इससे लोग परेशान हो गए हैं. लॉकडाउन लगाने की पीछे वजह ये है कि चीन की सरकार को डर है कि कहीं बाहर से कोरोना यहां न आ जाए.

