April 17, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला: 27 शहरों में लगा लॉकडाउन, स्कूल बंद और शादी जैसे कार्यक्रमों में लगी रोक

lock2

बीजिंग. चीन में कोरोना महामारी (China Covid News) को लेकर सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी के कारण कोहराम मचा है,. जीरो कोविड पॉलिसी के कारण चंद केस सामने आने पर भी करोड़ों की आबादी वाले शहर में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया जा रहा है. सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है. इन शहरों में रहने वाली 16.5 करोड़ की आबादी अपने-अपने घरों में कैद है.


इनमें सबसे बुरी स्थिति चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई और राजनीतिक राजधानी बीजिंग की है. यहां लोगों का हफ्ते में तीन बार टेस्ट किया जा रहा है. वहीं, सवा दो करोड़ की आबादी वाले चीन के बीजिंग में सभी स्कूल बंद कर शादी और अंतिम संस्कार पर रोक लगाई है.

महामारी के दौरान, चीन अपनी जीरो कोविड पॉलिसी पर अड़ा हुआ है. इसके तहत वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने जैसे कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन वेरिएंट के कारण तेजी से बढ़ते मामलों ने चीन की इस पॉलिसी पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं. कोरोना वायरस तेजी से चीन के अलग-अलग प्रांत और शहरों में फैलता जा रहा है. ऐसे में चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के कड़े प्रतिबंधों का असर दिखाई नहीं दे रहा. वहीं, इन प्रतिबंधों के कारण लोग भूखों मरने को मजबूर हैं.


You may have missed