यहां देखें KGF: Chapter 2 और RRR समेत इन भारतीय फिल्मों का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन
नई दिल्ली: KGF:Chapter 2 फिल्म जब से रिलीज हुई है तभी से इसका बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। इस फिल्म को लोगों का भर भर के प्यार मिल रहा है। यह फिल्म हर हफ्ते नए नए रिकॉर्ड बना रही है। एक्टर यश स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर Rs1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।


फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 836.50 करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 172.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस समय फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1009 करोड़ रुपये है। हालांकि KGF:Chapter 2 अभी तक RRR के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है| राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म RRR आमिर खान की फिल्म दंगल और राजामौली की फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद तीसरे स्थान पर है।
अभी तक भारतीय फिल्मों का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन
1. दंगल – 2024 करोड़
2. बाहुबली 2 (सभी भाषाओं में) – 1810 करोड़
3. आरआरआर (सभी भाषाओं में ) – 1120 करोड़
4. केजीएफ 2 (सभी भाषाओं में) – 1032 करोड़
5. बजरंगी भाईजान – 910 करोड़
6. सीक्रेट सुपरस्टार – 858 करोड़
7. पीके – 743 करोड़
8. 2.0 – 648 करोड़
9. संजू – 585 करोड़
10. सुल्तान – 584 करोड़
11. टाइगर जिंदा है – 561 करोड़
12. पद्मावत – 540 करोड़
13. धूम 3 – 529.97 करोड़
14. युद्ध – 451 करोड़
15. साहो – 432 करोड़

