April 22, 2026

बीच जंगल में पति ने टंगिया मारकर की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

IMG-20220505-WA0007

बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ विकासखंड के सलिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंगनाकच्छार के जंगल में महुआ बीनने गई महिला को उसके ही पति ने टंगिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद सलिहा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


गुरुवार की सुबह मृतिका शांति बाई साहू अपनी बहू के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी दौरान उसका पति भी वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होना शुरू हो गया। जिसके बाद पति ने धारदार टंगिया से पत्नि के सिर पर दे मारा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद मृतिका के बहू ने आसपास लोगों को बुलाया और मृतिका को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई लेकिन मृतिका शांति बाई दम तोड़ चुकी थी। जिसके बाद से सलिहा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति मिठाई लाल साहू को खोज रही है।


You may have missed