April 19, 2026

रायपुर के तेलीबांधा चौपाटी में जा घुसी तेज रफ्तार कार, लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान

chaupati

रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में आज तड़के सुबह करीब 4:00 से 5:00 के बीच एक तेज रफ्तार कार चौपाटी में जा घुसी। सड़क के किनारे वॉक कर रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस कार में रायपुर का एक कारोबारी और उसके साथ एक महिला मौजूद थी। सामने से हुई टक्कर की वजह से दोनों को चोटें आई हैं। कुछ स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस देर शाम तक कार सवार युवक युवती से पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि संतुलन बिगड़ने की वजह से कार सड़क के किनारे मौजूद चौपाटी के ठेलों से भिड़ गई। कुछ फूड स्टॉल इस हादसे में टूट गए हैं और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।



You may have missed