April 22, 2026

यहां देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला Video: दो बसों के बीच जबरदस्त टक्कर से हवा में उड़े लोग

bus acc

तमिलनाडु: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है की दो बसों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती है और बस में सवार ड्राइवर और यात्री हवा में उड़ जाते है। बताया जा रहा है की तमिलनाडु के सेलम से तिरुचेंगोडे की ओर ये बस जा रही थी तभी ये हादसा हुआ। ये पूरी घटना बस में लगे CCTV में कैद हुई है। घटना मंगलवार की है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर सहित सभी यात्री घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी का ये वीडियो हर कोई देख के हैरान है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब वायरल हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने गलत लेन में आने के कारण दूसरी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार कई लोग विंड स्क्रीन पर आकर गिर गए। हादसें में गाड़ी में लगे शीशा भी टूट जाता है और ड्राइवर के सिर में घुस जाता है।


You may have missed