Omicron BA.4 : भारत में मिला ओमिक्रोन का एक और सब वैरिएंट, यहां मिला पहला केस
हैदराबाद: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट आई है. इस बीच भारत में ओमिक्रोन का एक और सब वैरिएंट मिला है. भारत में ओमिक्रोन का BA.4 वैरिएंट मिला है. ये वैरिएंट हैदराबाद में मिला है. देश में इस वेरिएंट का ये पहला मामला है.कोविड-19 जिनोमिक सर्विलांस प्रोग्राम के जरिये इस वेरिएंट का पता लगाया गया.


इस वेरिएंट के मिलने के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में भी ये वेरिएंट मिल सकता है. बता दें कि SARS CoV 2 वायरस का यह स्ट्रेन सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला था. इसके बाद दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इस वेरिएंट को पाया गया. ये संक्रमण बेहद घातक माना जाता है जो वैक्सीन के असर को भी प्रभावित कर सकता है.
हालाँकि भारतीय वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में एक बड़ी आबादी का टीकाकरण हो चुका है और बहुत लोगों में एंटी बॉडी बन चुकी हैं. लोगों का शरीर कोरोना से लड़ने में सक्षम हो चुका है, इसलिए इस वेरिएंट का बहुत असर नहीं होगा।

