July 21, 2026

Video Viral: फिल्म फेस्टिवल में महिला ने टॉपलेस होकर किया ऐसा काम, लोग हो गए हैरान

topless

कान्स: 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिकों के प्रति विरोध जताने के लिए खुद को टॉपलेस कर लिया। उसने अपने शरीर पर लिखे बलात्कार के खिलाफ संदेश प्रकट करने के लिए अपने कपड़े उतार दिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध जताते वह दुर्घटनाग्रस्त भी हो गई।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by @fuckzelinskii

शुक्रवार यानी 20 मई को जॉर्ज मिलर की ‘थ्री थाउजेंड इयर्स ऑफ लॉन्गिंग’ के कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट प्रीमियर में अचानक उतरी महिला यूक्रेनी झंडे के रंग में रंगे अपने शरीर को “स्टॉप रेपिंग अस” शब्दों के साथ रंग कर पहुंच गई। सुरक्षा गार्डों की नजर पड़ने से पहले ये महिला सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी थी।

यूक्रेन में सैकड़ों महिलाओं-लड़कियों के साथ रेप की खबर
गौरतलब है कि इसी साल 24 फ़रवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया था और यह जंग अब भी जारी है। इस बीच कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा चुका है कि रूस के सैनिक अपने कब्ज़े वाले क्षेत्र में यूक्रेनी महिलाओं और लड़कियों का रेप कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति और पूर्व एक्टर वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पिछले महीने कहा था कि जांच-पड़ताल करने वालों की रिपोर्ट्स में रूसी सैनिकों के कब्ज़े वाले क्षेत्रों से सैकड़ों यूक्रेनी महिलाओं और लड़कियों के रेप की बात सामने आई है। यहां तक कि छोटे बच्चों का भी सेक्शुअल असॉल्ट किया गया है। मंगलवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो के जरिए अपने देश की मदद के लिए अपील की थी।


You may have missed