June 3, 2026

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी टीम की दबिश से मचा हड़कंप…

gst3

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों में केंद्रीय जीएसटी के छापे से हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीदास वाधवानी के फर्म में सेंट्रल जीएसटी ने छापेमारी की है। टीम ने व्यापार विहार स्थित वाधवानी ट्रेडर्स में दबिश दी है। वाधवानी ट्रेडर्स तेल, शक्कर विक्रेता है। सेंट्रल जीएसटी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

वहीं शहर के कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी में भी जीएसटी की छापेमार कार्रवाई जारी है। छत्तीसगढ़ के टॉप कारोबारियों में भारत होजियरी का नाम शामिल है। बिलासपुर में सेंट्रल जीएसटी की रेड से व्यपारियों में खलबली मची हुई है।


You may have missed