BREAKING: पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू की गोली मारकर हत्या, देखें Video
नई दिल्ली: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को कथित तौर पर मानसा गांव में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है।


https://twitter.com/NikhilCh_/status/1530896313319325696?t=jKrjnlqJjAczfzlT3xtZ6w&s=19
यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई है। सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।

