April 19, 2026

रायपुर में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

9713

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


दरअसल यह घटना सुबह 3 बजे की है। एस साहू अपनी प्रेमिका सुमन साहू के साथ कहीं से लौट रहा था। इस दौरान रात को ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी एस साहू ने सुमन के गले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया है।

अभनपुर थाना प्रभारी वेदवती दरियों ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद युवक ने युवती के गले में चालू से हमला कर दिया, जिससे युवती को मौत हो गई है। फिलहाल शव को पंचनामा के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


You may have missed