April 17, 2026

Railway Recruitment: रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती

RAILWAY JOB1

भारतीय रेल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल पश्‍च‍िम रेलवे में अपरेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी बोर्ड से 10वीं पास करने वाले उम्‍मीदवार, अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


पश्चिमी रेलवे ने रिक्रूटमेंट सेल ने एक साथ अप्रेंटिस के 3000 से अधिक पदों भर्तियां निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 जून 2022 तय की गई है।

अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आइटीआई के अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिनका मेरिट लिस्ट में नाम आएगा, उन्हें एक साल की अप्रेंटिस का मौका मिलेगा और इस दौरान उन्हें हर माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वेस्टर्न रेलवे की तरफ से आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार समय से पहले आवेदन जमा कर ले।

आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। जिसमें कुछ नियमों का जिक्र किया गया है।


You may have missed