April 22, 2026

शराब के नशे में युवक ने चखना में नमक समझकर चाट लिया चूहामार जहर, हालत बिगड़ने पर पहुंचा अस्पताल

chakha

छतरपुर: अक्सर कुछ लोग शराब के नशे में ऐसा कुछ कर जाते हैं जिसे देखने के बाद आखों पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। ठीक इसी तरह का एक अजब-गजब मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है। यहां एक शराबी शराब के नशे में चूहामार जहर को सेंधा नमक समझकर चाटता रहा, जब अचानक शराब पीते-पीते युवक की हालत बिगड़ी तो घर वालों ने उसे देखा, जिसके बाद उन्हें जानकारी लगी कि युवक चखने के साथ चूहामार जहर नमक समझकर चाट रहा था, आनन-फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।


घटना छतरपुर जिले के रामगढ़ की है, यहां का 22 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार शराब पीने का आदि है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक शराब का सेवन करते समय नमकीन और सलाद खा रहा था, इसी दौरान उसने चूहामार जहर को सेंधा नमक समझकर नमकीन और सलाद में मिला लिया, वह हर पैग के साथ नमक समझकर चूहामार जहर चाटता रहा। जब जहर की ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंची तो उसे उल्टियां होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल इलाज के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। घटना से सबक लेते हुए युवक ने आगे कभी शराब न पीने की बात कही है।


You may have missed