5 जून का राशिफल: आज खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, धन- लाभ के प्रबल योग
मेषः वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए खर्चो की चिंता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव लगातार रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। खान-पान एवं निद्रा को नियमित रखना होगा। कल्याण के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें और सुहाग सामग्री का दान करें।


वृषभः अध्ययन के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। राजनैतिक सर्पोट या काम से अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। घरेलू कलह से तनाव हो सकता है। विवादों से बचें। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।
मिथुन राशि
कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
कर्क राशि
कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता का सानिंध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
कन्या राशि
परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
तुलाः किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। उत्सव में सम्मिलित होंगे। इमोशनल होंगे। चंद्रमा के उपाय से लाभ होगा। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
वृश्चिकः संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रम लाभकारी होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की प्राप्ति होगी। ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें। सफेद वस्त्र धारण करें।
धनुः कानूनी मामलों में कुछ कठिनाई संभव है। उच्चस्तरीय लोगों का सानिध्य मिलेगा। सत्ता से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्ति होगी। उपाय के लिए केतु के मंत्र का जाप करें। कुत्ते को रोटी खिलायें।
मकरः अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। गुरू के मंत्रों का जाप करें। कृष्ण भगवान की पूजा करें।
कुंभः अपने स्वास्थ्य एवं आहार के लिए समय का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के समय दोस्तों से दूरी बनायें रखें। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। उपाय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को गेहू खिलायें।
मीनः खेल में नाम एवं धन की प्राप्ति हो सकती है। उद्यम से संबंधित नये ब्रांच की स्थापना के योग हैं। भागीदारों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

