6 जून का राशिफलः मेष-वृष को आर्थिक कष्ट, सिंह-मकर को सफलता
मेषः आज लाभ में कमी मानसिक कष्ट दे सकता है। आलस्य तथा भटकाव से शैक्षणिक स्थिति में गिरावट होगी। व्यवसायिक पार्टनरशिप में विवाद तथा वित्तीय हानि हो सकती है। आज शुक्र का उपाय करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


वृषभः मांगलिक कार्य में वित्तीय निवेश कर सकते हैं। कार्य की प्रति अनिच्छा तथा आलस्य हो सकता है। आकस्मिक धन हानि की संभावना है। गुरु को अनुकूल करने के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
मिथुनः कम प्रयास में भी अच्छी सफलता आनंददायी होगी। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों के बीच समय का अपव्यय होगा। आज ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें। सफेद वस्त्र धारण करें।
कर्कः गलत आदतें व्यवसायिक हानि दे सकती हैं। धार्मिक कार्यो में निवेश की संभावना है। ज्यादा मसालेदार आहार से स्वास्थ्य कष्ट संभव है। राहत के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
सिंहः आसपास के सभी लोगों के खुश होने से मनोबल अच्छा होगा। रूटिन में अनियमितता आ सकती है। स्वयं के प्रयास से व्यवसायिक उन्नति होगी। उपाय के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध और चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
कन्याः कार्य बढ़ाने हेतु प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा पारिवारिक सुख हेतु निवेश कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर तथा अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य विपरीत हो सकता है। कष्टों के निवारण के लिए उड़द और सरसों के तेल का दान करें। तिल और गुड़ से बने लड्डू का भोग लगायें।
तुलाः व्यवसायिक स्थिति में पार्टनशिप के कारण तनाव संभव है। शैक्षणिक कार्य में एकाग्रता तथा नये प्रयास सफलतादायी होगा। नये अवसर तथा उसमें प्रयास से लाभ के कारण मनस्थिति अच्छी होगी। उपाय के लिए हरी चूड़िया बहन या किसी लड़की को दें। गणेशजी को दूबी चढ़ायें।
वृश्चिकः व्यवसाय में नई कल्पना लाभदायी होगी। अध्ययन में बाधा हो सकती है। स्वास्थ्य में कमी तथा सर्दी या बुखार से मन खराब रह सकता है। निवृत्ति के लिए नारियल और मिष्ठान ईष्ट देव को चढ़ायें। गाय और कुत्ता को आहार खिलायें।
धनुः किसी नये कार्य में निवेश की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक्स या भूमि, भवन में निवेश के अच्छे योग हैं। चोट या दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सफेद फूल और मिठाई का भोग लगायें।
मकरः पार्टनरशिप में अच्छी स्थिति से व्यवसायिक ग्रोथ मिलेगी। प्रतियोगिता या परीक्षा में अच्छे अवसर तथा आत्मविश्वास लाभ देगा। हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन मानसिक प्रसन्नता देगा। उपाय के लिए शिव जी को दूध और नारियल अर्पित करें। सफेद वस्त्र धारण करें।
कुंभः व्यवसायिक कार्य में बड़े भाई तथा दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक कार्य में व्यवधान आ सकता है। निवेश में हानि हो सकती है। आज ईष्ट देव को लाल वस्तु चढ़ायें। लड्डू का प्रसाद बाटें। तुलसी का सेवन करें।
मीनः सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी होगी। स्वास्थ्य में गिरावट तथा कष्ट संभव है। महिला रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आज कृष्णजी की पूजा करें। पीले पुष्प और लड्डू का भोग लगायें

