May 19, 2026

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर की हुई खतरनाक लैंडिंग, देखें Video

IMG_20220606_213530

चार धाम यात्रा में से एक केदारनाथ धाम में 31 मई को एक बड़ा हादसा टला गया। दरअसल दोपहर करीब 1.30 बजे तब हुआ जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर लैंड कर रहा था. हेलीकॉप्टर ने हेलीपैड पर लैंड करने के लिए गलत एंगल बनाया. टचडाउन के दौरान हेलीकॉप्टर हेलीपैड की सतह से जोर से टकराया फिर उछल गया और लगभग 270 डिग्री घूम गया. एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर ने नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से आस-पास के सभी तीर्थयात्री घबरा गए और हेलीपैड से भागने लगे. हेलीपैड के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही.


नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है. हेलीकॉप्टर के ऑपरेशन के लिए सभी ऑपरेटरों को एडवाइजरी जारी की गई है. एसओपी के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन करने के लिए कहा गया है. साथ ही हेलीकॉप्टर परिचालनों पर सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक स्पॉट चेक की भी योजना तैयार की जा रही है. डीजीसीए ने कहा है कि ऐसे हादसों के लिए ऑपरेटर और जिम्मेदार संचालन कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी.


You may have missed