सलमान खान और पिता सलीम खान को मिली धमकी के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम किसी अनजान शख्स ने धमकी भरा लेटर भेजा है।


खबर है कि एक धमकी भरे लेटर को रविवार को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में पाया गया। इस लेटर में सलीम और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। इस मामले को लेकर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
‘मूसेवाला जैसा हाल करेंगे’
बताया जा रहा है कि लेटर में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। शख्स ने लिखा, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।’ लेटर मिलने के बाद सलीम खान ने अपने सिक्योरिटी गार्ड के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके बयान को दर्ज कर पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं अब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। आज मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है।

