हॉस्टल में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षक और शिक्षिका
राजनांदगांव: शिक्षक और शिक्षिका ने शिक्षा के मंदिर को ही अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हॉस्टल के कमरे में दोनों रंगरेलिया मनाते हुए पकड़े गए। दोनों स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक और शिक्षिका है जो छात्रावास के अधीक्षक और अधिक्षिका का प्रभार सम्भाल रहे थे। दोनो को जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया है।


मामला राजनांदगांव के बलदेवबाग स्थित बालिका छात्रावास का है। अनुसूचित जनजाति परियोजना बालिका छात्रावास की अधीक्षिका और नंदई स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के हॉस्टल अधीक्षक को बीते हुए 20 मई को बलदेव बाग स्थित हॉस्टल के कमरे मे रंगरेलिया मनाते हुए पकड़ा गये थे। दोनों स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक और शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। जो हॉस्टल अधीक्षक का प्रभार सम्हाल रहे हैं।
दरअसल1 मई से स्कूलो में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू है। इसलिए स्कूलों की छुट्टी होने के चलते छात्र- छात्राए अपने अपने घर चले गए हैं और हॉस्टल भी बंद हो गए हैं। हॉस्टल के बंद रहने के दौरान वहां रंगरेलिया मनाने के मामले की शिकायत भी हुई थी। जिसकी जांच सँयुक्त कलेक्टर ने की. जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्रावास के अधीक्षक व अधिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
इस सम्बंध में ट्राइबल विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एसके वाहने का कहना है कि वे स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी है, लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से निलबंन की कार्यवाही की गई है।

