April 17, 2026

होमवर्क नहीं करने मां ने बच्ची के पर हाथ-पैर बांधकर तपती छत पर लिटाया, फिर….

IMG_20220608_212523

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्कूल का होमवर्क नहीं करने पर बच्ची को मिली खौफनाक सजा का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची को चिलचिलाती धूप में रस्सी से बंधे हुए देखा जा सकता है। बच्ची को मिली इस सजा में क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं गई।


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बच्ची की उम्र पांच साल है और वो कक्षा एक की छात्रा बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर मासूम के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बच्ची को भीषण गर्मी में रस्सी से बांधकर छत पर छोड़ा गया है। बच्ची दिल्ली के करावल नगर के तुखमीरपुर में अपने परिवार के साथ रहती है। भारतीय संविधान में शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा बच्चों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से रोकने के लिए कई कानून हैं।


You may have missed