July 21, 2026

रायपुर में 2 युवकों की मौत: ओवर ब्रिज पर खड़ी ट्रक में जा घुसी स्कूटर

haada

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में दो युवकों की मौत की भी खबर है। बताया जा रहा है कि रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित ग्राम सांकरा में ब्रिज के ऊपर खराब स्थिति में एक ट्रक खड़ी हुई थी, जिसके पीछे स्कूटर जा घुसी। इस हादसे में स्कूटर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर के साथ ट्रक के डाला का दरवाजा मुड़ भी गया। युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिसे देख ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों का शव गाड़ी में रखवाया और धरसीवा के लिए रवाना किया। पुलिस ने युवकों के मोबाइल से उनको परिजनों से संपर्क कर इसके बारे में सूचना दी। मृतक का नाम मनीष व नीतेश बताया जा रहा है।


You may have missed