June 3, 2026

राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान: 18 जुलाई को वोटिंग और 21 जुलाई को नतीजे

breaking news

नई दिल्ली: 16वें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने कहा कि ’29 जून तक नॉमिनेशन किए जा सकेंगे। 18 जुलाई को चुनाव होंगे और 21 जुलाई को रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।’ आयोग ने कहा कि ‘हर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।’


2017 में राष्ट्रपति चुने गए रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को ही खत्म हो रहा है। ​वे देश के 15वें राष्ट्रपति हैं। बात चुनाव की करें तो NDA की स्थिति पिछली बार की तरह ही इस बार भी मजबूत है, लेकिन उसने आंध्र प्रदेश और ओडिशा से समर्थन मांगा है। वहीं, UPA की नजर राज्यसभा की 16 सीटों पर है। इन सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है।’


You may have missed