April 29, 2026

बड़ी खबर: रायपुर में देर रात युवक की कैची मारकर हत्या, तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

murder1_19491491

रायपुर: राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। गुरुवार रात ही राजधानी के संतोषी नगर में बीच सड़क पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इसी बीच राजधानी से फिर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात नशे में हुई बहस के चलते कैची मार कर तीन युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। वही एक अन्य फरार है।


इसे भी पढ़ें: रायपुर में मर्डर: पुरानी रंजिश के चलते की थी युवक की चाकू मारकर हत्या

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत गोर्वधन चौक में जय बिहारी नाम के युवक की हत्या आधी रात को हुई है। जय बिहारी इलाके का गुंडा बदमाश था। उसकी दरमियानी रात नशे में राधेश्याम श्रीवास्तव उर्फ बाबा,राहुल यादव व दीपू नेताम से बहस हो गई।

जिस पर तीनों ने कैची से जय बिहारी पर हमला कर दिया। कैची के वार से जय बिहारी की मौत हो गई। पुलिस ने राहुल यादव व दीपू नेताम को हिरासत में ले लिया है। वहीँ राधेश्याम उर्फ बाबा फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


You may have missed