June 2, 2026

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा के लिए टाइम टेबल, इस मोड में होंगी परीक्षाएं

ravish

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 25 जून से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है।


इस बार भी सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यानी छात्र घर बैठे परीक्षा देंगे। कुछ महीने पहले वार्षिक परीक्षा हुई थी। इसके पेपर भी छात्रों ने घर से लिखकर जमा किए थे।

सेमेस्टर परीक्षा के तहत छात्रों के पेपर जिस दिन होंगे उस दिन सुबह 8 बजे ऑनलाइन प्रश्नपत्र मोबाइल पर जारी किए जाएंगे। सवालों के जवाब लिखकर छात्रों को उसी दिन दोपहर 3 बजे तक आंसरशीट संबंधित कॉलेजों में जमा करनी होगी। छात्र निर्धारित समय में अपनी आंसरशीट जमा नहीं करेंगे तो वे अनुपस्थित माने जाएंगे।

रविवि की सेमेस्टर परीक्षा में एमए, एमकॉम, एमएससी, बीएड, बीपीएड, एलएलबी, बीए. एलएलबी, एलएलएम, बीबीए की परीक्षा होगी। इसके लिए कुछ दिनों से आवेदन भरे जा रहे हैं। सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तारीख खत्म हो गई है। विलंब शुल्क के साथ 12 जून तक फॉर्म भरे जाएंगे।


You may have missed