October 15, 2026

प्री-मानसून: अरब सागर से आ रही नम हवाओं से बदला मौसम, रायपुर सहित कई जिलों में बारिश

barishh

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में पश्चिम से ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है। जिसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में क्रमशः गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में वर्षा का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो जाएगा।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश की हवा में नमी का सबसे बड़ा स्रोत अरब सागर और बंगाल की खाड़ी है। अभी पश्चिमी हवा प्रबल हो रही है। पश्चिमी रेखा के साथ मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी वह महाराष्ट्र के बड़े हिस्से को पार कर चुका है। कल तक उसके गुजरात पहुंच जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उधर से आने वाली हवाएं नमी युक्त ठंडी हैं। यही नमी अनुकूल परिस्थितियों में बादल बनाती है और बरसात करती हैं। स्थानीय परिस्थितियों की वजह से प्री मानसून की बरसात होती है। उसके लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

You may have missed