April 18, 2026

राहुल गांधी की पेशी पर कांग्रेस का प्रदर्शन: दिल्ली की सड़कों पर उतरे सीएम भूपेश बघेल और विधायक विकास उपाध्याय भी पुलिस की हिरासत में

IMG-20220613-WA0002

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए है। वहीं उनकी पेशी अब एक बड़े विरोध प्रदर्शन में बदल गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें शामिल होने दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री रविवार शाम को ही रायपुर से रवाना हुए थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने अब उन्हें हिरासत में ले लिया है। इधर, प्रदर्शन कर रहे रायपुर पश्चिम के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बोले-हम डरने वाले नहीं- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10 बजे ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए थे। वहां प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे।

कांग्रेस ने मांगी थी ED दफ्तर तक मार्च की अनुमति, नहीं मिली
कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी के साथ ED दफ्तर तक मार्च की अनुमति मांगी थी। एक दिन पहले पुलिस प्रशासन ने ऐसी अनुमति देने से मना कर दिया। उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर की सड़कों पर अवरोध लगा दिया गया। सोमवार को कांग्रेस नेता अलग-अलग जत्थों में प्रदर्शन करने निकले। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है।


You may have missed