June 6, 2026

13 जून का राशिफलः आज इन राशियों के जातकों को मिलेगी सफलता, देखें किसका साथ देगी किस्मत

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः आज आपका ध्यान पूरी तरह अध्ययन से हटा रहेगा। मनोरंजन में पूरा दिन बिताने से पारिवारिक नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कन्या संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति के योग हैं। चंद्रमा से संबंधित दोषों की निवृत्ति के उपाय करने से लाभ होगा। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। रूद्राभिषेक करें।


वृषभः वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज व्यवसायिक यात्रा में नये अवसर की प्राप्ति तथा लाभ की स्थिति बनेगी। कंधे में चोट की संभावना है। मंगल के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। भगवान हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

मिथुनः आज पिता के स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होने से तनाव संभव है। बहुत ज्यादा भागदौड़ करना पड़ सकता है। तिरिक्त धनव्यय कष्ट का कारण हो सकती है। गुरू के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कर्कः आज घरेलू अपव्यय के कारण विवाद तथा तनाव हो सकता है। धनहानि तथा पारिवारिक चीजों के मरम्मत पर व्यय से तनाव होगा। शुक्र से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। दूध, दही और चावल दान करें।

सिंहः आज परिवार में कोई मांगलिक उत्सव में आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। इस उत्सव में परिवार, दोस्तों तथा सभी का अच्छा सहयोग रहेगा। समय पर कोई काम पूरा ना होने से आप तनाव में आ सकते हैं। तनाव से बचने के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

कन्याः आज आप अपने कार्य में नये लोगों को शामिल कर सकते हैं। विषय विशेषज्ञ के साथ विचार-विमर्श के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा स्वास्थ्य लाभ एवं बुध से संबंधित लाभ को बनायें रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।

तुलाः तुला राशि वालेआज आप अपने अड़ियल रवैये से सभी से विवाद कर सकते हैं। किसी प्रकार के व्यसन की आदत के कारण अपमान तथा हानि संभव है। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

वृश्चिकः आज मरम्मत पर समय तथा धन व्यय कर सकते हैं। आंख में इंफेक्शन से कष्ट संभव है। केतु की शांति के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। हल्दी, नारियल का दान करें। गणपति का पूजन करें।

धनुः आज किसी पसंदीदा विद्धान व्यक्ति से मुलाकात होगी। दिन उत्साह तथा मेल-मिलाप में जायेगा। सूर्य के शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

मकरः आज जीवनसाथी या पार्टनर से विवाद की संभावना है। हर मुद्दे पर वैचारिक मतभेद विवाद का कारण बनेगा। विवाद के कारण मानसिक विरक्ति संभव है। चंद्रमा की शांति के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।

कुंभः आज घर पर ही रहकर सारा काम निपटायेंगे। आज आप परिवार के साथ छुट्टी का आनन्द लेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स गैजट का नुकसान संभव है। मंगल जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

मीनः आज आप के किसी कार्य या प्रोजेक्ट से शासन की सहमति प्राप्ति करेंगे। सफलता तथा नयी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक स्थिति तथा सामाजिक उन्नति से मानसिक शांति मिलेगी। लाभ प्राप्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें और पीली वस्तुओं का दान करें।


You may have missed