27 साल बाद बंद हो जाएंगी Internet Explorer की सेवाएं, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली: Internet Explorer इंटरनेट एक्सप्लोरर दुनिया के सबसे चर्चित और पॉपुलर वेब ब्राउजर्स में से एक है, जो कि अब दुनिया को अलविदा कहने जा रहा है। माइक्रोसॉफ्स इसकी सर्विस को 15 जून को हमेशा हमेशा के लिए समाप्त करने जा रहा है। इंटरनेट एक्स्प्लोरर को साल 1995 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसे यूजर्स में खास सराहा गया, लेकिन आने वाले समय में नए-नए वेव ब्राउजर जैसे कि गूगल क्रोम और मोजिला भी आए।


यूजर्स ने नए वेब ब्राउजर की तरफ रूचि दिखाई और धीरे-धीरे इंटरनेट एक्स्प्लोरर यूज करने वालों की संख्या में कमी आई। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भी इंटरनेट एक्स्प्लोरर पर ध्यान देने की जगह नया वेब ब्राउजर माइक्रोसॉफ्ट ऐज लॉन्च किया और इसी के चलते अब इंटरनेट एक्स्प्लोरर विदा ले रहा है।

