June 3, 2026

युवक ने फांसी लगाकर दी जान: PUBG में हारने पर दोस्तों ने उड़ाया था मजाक

pubg update

विजयवाड़ा: आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, यहां रविवार यानि 12 जून को एक युवा लड़के ने PUBG में हारने पर दोस्तों द्वारा मजाक बनाए जाने पर खुद की ही जान ले ली।


गेम हारने पर लगाई फांसी
जानकारी के मुताबिक आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपटम में 16 साल के एक लड़के ने PUBG गेम में हारने पर बेहद अपमानित महसूस किया। उसे ये हार इस हद तक चुभ गई कि उसने घर आकर सीलिंग फैन में फंदा डालकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि गेम में हारने पर इस लड़के के दोस्तों मे उसका मजाक बनाया था, इस मजाक को उसने दिल पर ले लिया और अपनी ही जान ले ली।


You may have missed