June 3, 2026

PM मोदी का बड़ा फैसला: मिशन मोड के तहत सरकारी नौकरी में निकलेगी छप्पर फाड़ के भर्तियां

sarkari naukri

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी खुशखबरी दी है. पीएम मोदी ने सरकार को निर्देश दिया है कि अगले 1.5 साल में 10 लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी. ये काम मिशन मोड में होगा. प्रधानमंत्री मोदी के ऑफिस ने ये जानकारी मंगलवार को ट्वीट करके दी.


प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटल हैंडल से ट्वीट किया गया सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए. बता दें कि बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है.

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी बढ़ी है. विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव भी बनाता आया है.

इससे पहले अप्रैल में पीएम मोदी ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था ताकि अवसर पैदा हों. फरवरी में राज्यसभा में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च, 2020 तक केंद्र सरकार के विभागों में 87 लाख पद खाली थे.


You may have missed