May 28, 2026

रायपुर में बढ़ता अपराधों का ग्राफ: पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या

RAIPUR MURDER

रायपुर: राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर के कचना वीआईपी इस्टेट में युवक की हत्या की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्‍यारों ने युवक की बेरहमी से सिर पर पत्थर से वार हत्या की है। अज्ञात युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। रायपुर पुलिस के आला अफसर और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है। यह पूरा मामला खमाहरडीह थाना इलाके का है।


पिछले 5 दिनों में हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले रायपुर के संतोषी नगर इलाके में अमान खान, सिविल लाइन इलाके में रामचंदानी नाम के प्रॉपर्टी डीलर की आपसी विवाद में हत्या हुई। गुढ़ियारी इलाके में एक युवक की गर्लफ्रेंड की वजह से हुए विवाद में हत्या हो चुकी है।


You may have missed