April 18, 2026

अब सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को मिलेगा प्रमुखता से स्थान

IMG_20220618_165555

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – ‘छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।’


You may have missed