June 6, 2026

भारतीय डाक में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी: मिलेगी अच्छी सैलरी, 10वीं पास तुरंत करे आवेदन

india post

नई दिल्ली: भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2022 है.


इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP_13062022 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा.

India Post Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 जुलाई

India Post Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 24

India Post Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.

India Post Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि को 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

India Post Recruitment 2022 के लिए अन्य विवरण
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भरकर सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006 पर भेज सकते हैं.


You may have missed