Most Searched Asian 2022 List: बॉलीवुड की कई हसीनाओं को पछाड़कर Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बनीं उर्फी जावेद
मुंबई: ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड में उन्होंने बॉलीवुड की कई हसीनाओं को भी पछाड़ दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस मोस्ट सर्च्ड एशियन 2022 की लिस्ट में शामिल हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद वैश्विक स्तर पर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई एक्ट्रेस बनीं।


उन्होंने इस लिस्ट में 57वां स्थान प्राप्त किया है। उर्फी जावेद ने इस रिकॉर्ड में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत को पीछे छोड़ दिया। क्योंकि कंगना रनौत को इस लिस्ट में 71वां स्थान प्राप्त हुआ है।
उर्फी जावेद की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद गूगल के इस रिकॉर्ड में वह कियारा आडवाणी से भी आगे निकल गईं। क्योंकि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाली हस्तियों में कियारा आडवाणी को 64वां स्थान प्राप्त हुआ है
उर्फी जावेद ने कियारा आडवाणी को छोड़ा पीछे
जारी हुई है। इसमें उर्फी की पूरी दुनिया में 57वें स्थान पर हैं। उन्होंने ऐसा करके उनके अलावा पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला तीसरे नंबर पर हैं। उनकी 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पांचवे नंबर पर हैं लता मंगेशकर। स्वरकोकिला का 5 फरवरी को निधन हो गया था। उनके सभी अंगो ने काम करना बंद कर दिया था।
‘पुष्पा’ की टोली भी है लिस्ट में शुमार
इन दो के अलावा बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ भी लिस्ट में बाजी मारते 7वें नंबर पर मौजूद हैं। 8वें पर आलिया भट्ट क्योंकि उनकी शादी हुई, 9वें पर प्रियंका चोपड़ा क्योंकि वह मां बनीं। वहीं, सलमान खान 11वें पर और शाहरुख खान 12वें नंबर पर हैं। दोनों अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए हुए थे। 15 पर काजल अग्रवाल क्योंकि वह भी मां बनीं, 16 पर करीना कपूर, 18वें पर सामंथा रुथ प्रभु, 19वें पर अल्लू अर्जुन, 20वें पर रश्मिका मंधाना ‘पुष्पा’ की वजह से, 25वें पर अक्षय कुमार, 26 पर ऐश्वर्या राय, 28वें दीपिका पादुकोण, 30 पर सिंगर केके, 31 पर रणबीर कपूर, 33 पर नयनतारा, 36 पर अमिताभ बच्चन, 37 पर तमन्ना भाटिया, 38 पर काजोल, 39 पर माधुरी दीक्षित, 41 पर रितिक रोशन, 42 पर आमिर खान, 44 पर पूजा हेगड़े, 45 पर श्रद्धा कपूर, 47 पर महेश बाबू, 48 पर जैकलीन फर्नांडिस, 50 पर अनुष्का शर्मा शामिल हैं।
कंगना रनौत और कियारा आडवाणी हैं पीछे
वहीं, 52 पर अजय देवगन, 53 पर राम चरण, 54 पर सोनाक्षी सिन्हा, 56 पर अनुष्का शेट्टी, 58 पर जूनियर एनटीआर, 59 पर शिल्पा शेट्टी, 60 पर अरिजीत सिंह, 61 पर धनुष, 62 पर कीर्ति सुरेशस 64 पर कियारा आडवाणी, 66 पर जान्हवी कपूर, 68 पर प्रभास, 71 पर कंगना रनौत, 73 पर सुशांत सिंह राजपूत, 75 पर श्रीदेवी, 77 पर रजनीकांत, 79 पर मौनी रॉय, 81 पर तेजस्वी प्रकाश, 82 पर कृति सेनन, 83 पर नेहा कक्कड़, 88 पर दिशा पाटनी, 89 पर टाइगर श्रॉफ, 91 पर रकुल प्रीत सिंह, 93 पर वरुण धवन और 98 पर अनन्या पांडे हैं।

