सावधानी हटी दुर्घटना घटी: खंभे से टकराकर चलती ट्रेन से गिरा युवक, देखें Video
मुबंई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही है और ट्रेन के दरवाजे से लटक रहा एक शख्स अचानक नीचे गिर गया। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, यह घटना मुंबई गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। घायल युवक की पहचान दानिश हुसैन खान है। युवक कलवा के भास्कर नगर का निवासी बताया जा रहा है। युवक मुंबई लोकल के मोटर कोच के दरवाजे पर तीन अन्य लोगों के साथ लटका हुआ था। ट्रेन चलने के दौरान वह एक खंभे से टकराकर नीचे गिर गया, इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजन ने कहा कि उसे काफी चोट आई है, उसका इलाज कराया जा रहा है। देखिए ये वीडियो…
The 18-year-old has been admitted with fractures. He was lucky but many others are not.
Railway police appeal to people to not risk their lives like this.@grpmumbai @HTMumbai @RoadsOfMumbai @mumbaimatterz pic.twitter.com/0iBjuTn3g2— megha sood (@memeghasood) June 24, 2022

