Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव के लिए आयोग ने 6 अगस्त की तारीख तय की है। वर्तमान में वेंकैया नायडू देश के उपराष्ट्रपति हैं। उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।


बताया गया है कि चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी होगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे इसी दिन जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्य करते हैं। दोनों सदनों के सांसद उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करते हैं।

