April 19, 2026

उदयपुर घटना की आंच छत्तीसगढ़ में भी: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर किया 2 जुलाई को बंद का आवाहन

IMG_20220630_220938

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा ने इस्लाम धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। इसका समर्थन करते हुए उदयपुर के कन्हैया लाल नाम के टेलर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इसके बाद उदयपुर के युवकों ने सरेआम कन्हैया लाल का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से कुछ युवकों के संपर्क पाकिस्तानी आतंकी संगठन से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है । इस घटना का पूरे देश भर में विरोध किया जा रहा है।


वहीं अब उदयपुर में हुई घटना की आंच अब छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। 2 जुलाई को रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का आवाहन किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मिलकर इस बंद का आवाहन किया है। संगठन से जुड़े नेताओं का दावा है कि 2 जुलाई को पूरे प्रदेश को बंद करवाया जाएगा।

बजरंग दल संगठन के नेता रवि वाधवानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है। उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध जताने की मंशा के तहत प्रदेश को बंद कराया जा रहा है। इस दौरान तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। रवि ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी उन्हें साथ मिल रहा है, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से पूरा प्रदेश 2 जुलाई को बंद रहेगा।


You may have missed