August 1, 2026

30 जून का राशिफल: मेष और वृश्चिक को होगा टेंशन, जाने बाकी राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः परिवार से संबंधित चिंता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट हो सकती है। आज सूर्य के उपाय करें। प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प और शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।


वृषभः मानसिक तथा आर्थिक सबल महसूस करेंगे। संतान के आलस्य पूर्ण व्यवहार से तनाव होगा। संतान के धन हानि से कष्ट होगा। चंद्रमा की शांति के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।

मिथुनः आज परिवार के साथ पूजा पाठ से दिन की शुरुआत होगी। समत शांतिपूर्वक बीतेगा। आकस्मिक चोट से बचें। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें..

कर्कः कर्क राशि के जातकों को आज नये अवसर की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक यश बढ़ेगा। उदर विकार हो सकता है। शुक्र से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

सिंहः भौतिक वस्तु में निवेश करेंगे। पारिवारिक निकटता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत या वैधानिक विवादों में फंस सकते हैं। शनि की शांति उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

कन्याः कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकता है। गुणवत्ता और कौशल में वृद्धि होगी। उत्साह तथा कौशलपूर्ण कार्यों से लाभ मिलेगा। केतु के उपाय के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

तुलाः संतानपक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आकस्मिक खर्च से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से चिंता होगी। बृहस्पति कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

वृश्चिकः आज का दिन व्यर्थ के कार्यों में जायेगा। आज आपके काम में बाधा आएगी। घरेलू विवाद संभव है। राहु के उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। चावल, तिल और गुड़ का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

धनुः धार्मिक छोटी यात्रा तथा पारिवारिक सुख उत्तम है। यात्रा के दौरान वाहन से कष्ट की आशंका है। स्वास्थ्य और धन हानि के योग हैं। बृहस्पति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

मकरः धन तथा ऊर्जा परिवार के बीच खर्च होगा। लोगों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह तथा तंदुरूस्त रहेंगे। मंगल के उपाय कर लें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कुंभः भागीदारी में लाभ होगा। संपत्ति से संबंधित विवादों की समाप्ति होगी। आलस्य तथा शारीरिक कष्ट हो सकता है। चंद्रमा के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।

मीनः शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नये प्रकार के कार्यों में अच्छी सफलता के योग हैं। विरोधियों द्वारा प्रशंसा मिलेगी। कल्याण के लिए प्रातः स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।


You may have missed