June 6, 2026

4 जुलाई का राशिफलः जानिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः रात्रि जागने के कारण आज का दिन थकानभरा हो सकता है। नये परिचय से व्यय संभव है। किसी प्रिय से अलगाव हो सकता है। थकान भी संभव है। उपाय करें तो लाभ होगा। प्रातः ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।


वृषभः आज आलस्य हावी होगा। किसी करीबी रिश्ते से धोखा खा सकते हैं। सर्दी या कफ की शिकायत रह सकती है। कोई विशिष्ठ उपलब्धि संभव है। शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें, धूप तथा दीप जलायें। रूद्राभिषेक करने से कल्याण होगा।

मिथुनः सत्तापक्ष से सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। चोट की संभावना है। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की
दाल, गुड़ दान करें।

कर्कः लोन से राहत मिलेगी। कोई उपहार मिलने की संभावना है। पार्टनर का सर्पोट मिलेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। गुरू से संबंधित उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

सिंहः आर्थिक समृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में सुख एवं भ्रमण के योग हैं। दिन उत्तम रहेगा। स्लीपडिस्क से कष्ट संभव है। उपाय के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

कन्याः प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में दूरी आएगी। स्वभाव में कठोरता रहेगी। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

तुलाः सीनियर से विवाद हो सकता है। तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी। अनियमित रूटिन और मानसिक अस्थिरता रहेगी। निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। रूद्राभिषेक करें।

वृश्चिकः व्यवसायिक उन्नति के योग हैं। सेमिनार हेतु प्रवास संभव है। संतान संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पुरानी बीमारी से कष्ट हो सकता है। उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

धनुः पारिवारिक सुख बढ़ेगा। पैतृक रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। उत्साह एवं सुख में वृद्धि आएगी। मंगल के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

मकरः मन में एकाग्रता रहेगी। धार्मिक काम में मनोबल लगेगा। गले या कान का रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक कष्ट के योग हैं। बृहस्पति की प्रसन्नता के लिए ऊँ गु गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरू जनों का आर्शीवाद लें।

कुंभः धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नवीन वाहन का सुख मिलेगा। आनन्ददायी समय गुजारेंगे। स्कीन एलर्जी से बचकर रहें। निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः पार्टनरशीप में लाभ होगा। काम में अचानक व्यवधान आ सकता है। जीवनसाथी से विवाद संभव है। शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।


You may have missed